करन पूरा करना चाहते हैं यश चोपड़ा का आखिरी सपना
लेकिन खबर है कि करन जौहर चाहते हैं कि वो यश चोपड़ा की इस अधूरी ख्वाहिश को पूरा करना चाहते हैं और इसीलिये उन्होंने आदित्य चोपड़ा को कहा कि अगर वो चाहें तो करन इस गाने को शूट कर सकते हैं। लेकिन आदित्य चोपड़ा ने करन को मना कर दिया। आदित्य ने अब फैसला किया है कि वो इस गाने के बिना ही फिल्म को रिलीज करेंगे।
यश जी के अचानक चले जाने से शाहरुख खान खुद इतना दुखी हैं कि वो भी बिना यश जी के इस गाने की शूटिंग नहीं करना चाहते। उनका मानना है कि इस गाने को जितनी खूबसूरती से यश जी शूट कर सकते थे वैसा कोई नहीं कर सकता। हालांकि करन जौहर की यह ख्वाहिश है कि वो यश जी की आखिरी फिल्म जब तक है जान का अधूरा रोमांस पूरा करें लेकिन शायद आदित्य नहीं चाहते कि यश की आखिरी फिल्म में किसी और निर्देशक का योगदान ना है और ये पूरी तरह से यश चोपड़ा की ही फिल्म कहलाए।
दूसरी तरफ कैटरीना कैफ भी इस रोमांटिक गाने के शूट ना होने से काफी दुखी है। यश जी के निर्देशन में बनी ये पहली फिल्म कैटरीना कर रही हैं। शाहरुख खान के साथ भी काम करने का ये उनका पहला मौका है। ऐसे में इस फिल्म में किसी भी तरह की कमी वो नहीं चाहतीं। अपने इस दुख को उन्होंने हाल ही में हुए प्रेस मीड के दौरान सबसे बांटा।


Click it and Unblock the Notifications
