कोझिकोड विमान क्रैश - विचलित हुआ बॉलीवुड, यूं किया ट्वीट
केरल के कोझिकोड में विमान हादसे से पूरा देश हिल गया है। एयर इंडिया की ये फ्लाइट दुबई से केरल के कोझिकोड एयरपोर्ट पर 7.41 बजे लैंड होते ही skid हो गई और दो टुकड़ों में बंट गई। मौके पर 15 एंबुलेंस पहुंची और राहत कार्य काफी समय तक चला। विमान में 131 यात्री सवार थे जिनमें 15 की मृत्यु हो गई।
विमान के दो चालक थे और दोनों ही पाइलट ने इस हादसे में अपनी जान गंवा दी। बॉलीवुड सितारे भी इस खबर को सुनकर विचलित हो गए और हादसे पर अपना दुख व्यक्त किया।

अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा - बहुत ही दुखद खबर, सबकी सुऱक्षा की प्रार्थना करता हूं। जिन लोगों ने अपने परिजनों को खो दिया, उनके परिवार के प्रति मेरी सहानुभूति।
वहीं रवीना टंडन ने भी इस खबर को सुनकर दुख व्यक्त किया। फरहान अख्तर ने इस हादसे की चपेट में आए परिवारों के ईश्वर से शक्ति की प्रार्थना की तो वहीं रणवीर शौरी ने लिखा - केरल के लिए आज मेरा दिल भर आया।


Click it and Unblock the Notifications