कोयल राणा के नाम रहा फेमिना मिस इंडिया 2014
कोयल राणा से पहले नवनीत कौर ने पिछले साल फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था। मिस इंडिया प्रतियोगिता के दौरान बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज मौजूद थे। एक्टर रितेश देशमुख ने इस प्रतियोगिता का संचालन किया तो साथ मीका सिंह ने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से दर्शकों का काफी मनोरंजन किया। मीका सिंह ने अपने हिट गाने अगल बगल और भूतनाथ रिटर्न्स के पार्टी गाने पर परफॉर्मेंस दी। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा ने खूबसूरत अभिनेत्री जीनत अमान को उनके हिट गानों पर परफॉर्मेंस देते हुए उन्हें ट्रिब्यूट दिया।
फेमिना मिस इंडिया 2014 प्रतियोगिता के दौरान छत्तीसगढ़ की टीजे भानू ने मिस विवेसियस का खिताब जीता। 21 साल की भानू एक बहुत ही अव्वल दर्जे की खिलाड़ी रह चुकी हैं। कुछ समय पहले अपने घुटने में आई चोट के चलते वो आगे नहीं खेल सकीं। इसके बाद उन्होंने जॉब छोड़कर रायपुर के एक रेडियो चैनल में बतौर जॉकी काम करना शुरु किया। फिल्हाल फेमिना मिस इंडिया 2014 प्रतियोगिता कोयल राणा के नाम रही। कोयल के माता पिता भी अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर बेहद खुश हैं।


Click it and Unblock the Notifications
