Kota Rani- कश्मीर की आखिरी हिंदू रानी पर बनने जा रही है फिल्म- ऐसी है उनकी वीरागाथा
इस समय अगर राजनीति और बॉलीवुड की बात की जाए तो कहीं ना कहीं से कश्मीर का संबंध या चर्चा आपको जरूर दिखने लगेगी। इस समय एक ऐसी ही खबर आ रही है जो कि सामने आते ही काफी ज्यादा वायरल हो रही है। खबर है कि अब कश्मीर की आखिरी हिंदू रानी के ऊपर बायोपिक बनने जा रही है और इस रानी का नाम था कोटा रानी। ये रानी जितनी वीर थीं उतनी ही ज्यादा खूबसूरत थीं जिसकी पूरी गाथा फिल्म के जरिए आप लोगों के सामने आने वाली है।
गौरतलब है कि इस रानी का राज कश्मीर में करीब 13वीं सदी था और उन्हीं को हराकर शाह मीर ने कश्मीर पर कब्जा किया। भारतीय दर्शनशास्त्र और शैव धर्म के समर्थक रहे इस राज्य पर कोटा रानी ने अपनी खूबसूरती, अपने मजबूत प्रशासन और अपनी सैन्य रणनीति के बूते बरसों तक राज्य चलाया।

गौरतलब है कि इस रानी की वीरगाथा और शानदार इतिहास आज भी कश्मीर के गानों और लोकगीतों में आपको आसानी से सुनने को मिल जाएगा।
कश्मीर को बचाने के लिए कोटा रानी काफी ज्यादा संघर्ष किया था और कई लोगों को धूल भी चटाई थी लेकिन आपसी घात के चलते उनको हार का सामना करना पड़ा था। बता दें कि इस फिल्म के लिए रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स ने सोमवार को ऐलान किया था।


Click it and Unblock the Notifications