लाइव परफॉर्मेंस से पहले ही मशहूर सिंगर की हो गई अचानक मौत, फैंस के बीच छाई दुख की लहर

Lee Sang eun died: इस वक्त फैंस के लिए कोरियाई म्यूजिक इंडस्ट्री से एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। क्योंकि प्रसिद्ध सोप्रानो गायिका ली सांग यून की लाइव परफॉर्मेंस से पहले अचानक मृत्यु हो गई है। वह महज 46 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गईं। इस खबर को सुनने के बाद फैंस टुट गए हैं।
इस घटना में चौंकाने वाली बात यह है कि सिंगर ली सांग यून अपनी परफॉर्मेंस से कुछ मिनट पहले ही अपने बाथरूम में मृत पाई गईं। उनके असामयिक निधन की खबर से प्रशंसक और म्यूजिक इंडस्ट्री सदमे में है।
फिलहाल उनकी मौत की वजह सामने नहीं आई है। गायिका की मौत के पीछे कारण की जांच की जा रही है। एक कोरियाई मीडिया संस्थान की रिपोर्ट के अनुसार, ली सांग यून का बेजान शरीर एक महिला बाथरूम में पाया गया था।
इस कार्यक्रम के कर्मचारी द्वारा सबसे पहले देखा गया था, जिसने तुरंत अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। यह घटना उनकी परफॉर्मेंस से ठीक पहले हुई थी, जिससे सभी लोग बहुत दुखी हो गए हैं।
स्टाफ सदस्य ने दिल दहला देने वाली इस खबर के बारे में बताते हुए कहा, 'ली सांग यून के स्टेज पर जाने का समय हो गया था, लेकिन वह स्टेज के पीछे भी नहीं थी। उनको खोजने के बाद, मैंने देखा कि वह बाथरूम के अंदर फर्श पर लेटी हुई थीं।'
आपको बता दे कि सिंगर ली सांग यून एक प्रतिभाशाली सोप्रानो गायक थीं, जिनका करियर शानदार रहा। उन्होंने सियोल नेशनल यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया था, जहां उनकी संगीत में रुची बढ़ी थी। दिवंगत गायिका को गिम्चेन म्यूनिसिपल क्वायर के 33वें संगीत कार्यक्रम में प्रदर्शन के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन वह यहां परफॉर्म करने से पहले ही दुनिया को अलविदा कह गईं।


Click it and Unblock the Notifications
