आरूषि हत्याकांड: दमदार ACTORS के साथ फिर से सुलझेगा केस!
[बॉलीवुड न्यूज] आरूषि हत्याकांड पर बनी फिल्म 'रहस्य' को कुछ खास पहचान नहीं मिल पाई। लगता है, इसीलिए बॉलीवुड फिर से इस मुद्दे को बड़े पर्दे पर दिखाना चाहता है। जी हां, मेघना गुलजार इसी घटना पर आधारित फिल्म लेकर आ रही हैं, न्योडा। इस फिल्म की कहानी के साथ साथ इसके दमदार स्टारकास्ट भी फिल्म को मजबूत बनाते दिख रहे हैं।

सनसनीखेज आरूषि तलवार हत्या मामले पर आधारित फिल्म न्योडा में कोंकणा सेन शर्मा नुपुर तलवार की भूमिका में नजर आएंगी। जबकि फिल्म में इरफान खान, तब्बू जैसे दिग्गज कलाकार भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।
इस फिल्म पर बात करते हुए कोंकणा ने कहा कि, मैंने मेघना गुलजार के साथ न्योडा में काम किया और मुझे किरदार काफी महत्वपूर्ण और दिलचस्प लगा। मेघना ने बड़ी संवेदनशीलता के साथ कहानी को पेश किया है। विशाल भारद्वाज ने न्योडा के लिए पटकथा लिखी है।
आपको बता दें, अभी तक किसी अदाकार या निर्देशक ने इस फिल्म की कहानी के बारे में जिक्र नहीं किया। लेकिन खबरों के मुताबिक, इसमें 14 वर्षीय लड़की के रिश्तेदारों की कहानी होगी जो 16 मई 2008 को अपने कमरे में मृत पायी गयी थी। कोंकणा और सोहम शाह आरूषि के माता-पिता की भूमिका अदा करेंगे वहीं तब्बू आरूषि की चाची की होगीं। इरफान खान मामले के जांच अधिकारी के किरदार में दिखेंगे।
बहरहाल, इस स्टारकास्ट के बाद उम्मीद है आपको भी इस फिल्म को देखने की इच्छा काफी बढ़ गई होगी। उम्मीद करते हैं इन उम्दा कलाकारों के साथ कहानी को भी बेहतरीन ढ़ंग से पिरोया गया होगा।


Click it and Unblock the Notifications












