कोंकणा-रणबीर लेंगे तलाक, बच्चे का झगड़ा

करिश्मा कपूर के बाद एक बार फिर से बॉलीवुड का एक और हसीन जोड़ा अलग होने की तैयारी कर रहा है। जी हां हम बात कर रहे हैं नैचुरल अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा और डिफेंरट हीरो ऱणबीर शौरी की। जिनकी शादी टूटने की कगार पर है। लंबे अरसे से दोनों के बीच में अनबन की खबर थी लेकिन लगता है कि दोनों ने एकदम से एक-दूसरे से अलग होने का मन बना लिया है। लेकिन झगड़ा बच्चे की कस्टडी को लेकर फंस गया है जिसके बारे में कहा जा रहा है कि तय हो पाना मुश्किल है कि बच्चा किसके पास रहेगा क्योंकि दोनों के प्यार की संतान उनका बेटा अभी काफी छोटा है।

मालूम हो कि सिंतबर 2012 में भी खबर आयी थी कि कोंकणा और रणबीर के बीच में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है, दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। कोंकणा के करीबियों की माने तो कोंकणा बच्चे के खातिर अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश पिछले काफी समय से कर रही थीं लेकिन अब उनका धैर्य जवाब दे दिया है इसलिए उन्होंने अब रणबीर सो अलग होने का मन बना लिया है।

गौरतलब है कि साल 2010 में लंबे अरसे से लिव इन रिलेशन में रहने वाले कोंकणा और रणबीर ने अचानक से शादी कर ली थी। अचानक हुई शादी से सब लोग बहुत आश्चर्य चकित हो गये थे। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि इतनी जल्दबाजी में शादी क्यों की गयी? शादी की जानकारी शादी करने के बाद कोंकणा ने खुद ट्विटर पर दी थी। अभी शादी के बारे में लोग सोच ही रहे थे कि अचानक खबर आयी कि कोंकणा एक बेटे की मां बन गयी हैं। लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि कहीं बच्चा ही तो रणबीर-कोंकणा की जल्दी शादी का कारण तो नहीं था। खैर सबको पता था कि दोनों काफी खुश हैं लेकिन अचानक फिर खबर आयी कि अब दोनों अलग होना चाहते हैं।

Konkona Sen Sharma -Ranveer Shorey
खैर अभी तक दोनों ही लोगो की ओर से इस बाबत कोई बयान नहीं आया है? देखते हैं कि दोनों का रिश्ता कौन सी तस्वीर एख्तीयार करता है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X