..................... Konkona Sen Sharma and Ranveer Shorey wants divorce but Why? | रणबीर-कोंकणा के झगड़े की वजह क्या है? - Hindi Filmibeat

रणबीर-कोंकणा के झगड़े की वजह क्या है?

एक बार फिर से लविंग कपल आपसी मनमुटाव की वजह से अलग होने जा रहा है जिसने लिव अन रिलेशन और प्रेम विवाह पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। आखिर ऐसा क्या हुआ कि कल जब दोनों प्रेमी थे,एक-दूसरे के लिए जान देने की बात करते थे लेकिन आज पति-पत्नी बनने के बाद अलग होने जा रहे हैं। आप समझ गये होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं कोंकणा सेन शर्मा और रणबीर शौरी की जो अब तलाक लेने जा रहे हैं।

गौरतलब है कि चर्चा गर्म है कि कोंकणा सेन शर्मा और रणबीर शौरी का रिश्ता टूटने की कगार पर हैं। दोनों काफी टाईम से अलग-अलग रह रहे हैं। दोनों के बीच के झगड़े का कारण अभी पता नहीं हैं लेकिन करीबियों की माने तो दोनों ने तलाक के लिए अप्लाई कर दिया है। जिसके कारण आज फिर लोग सोचने को मजबूर हैं कि आखिर प्रेम कि बिसात पर बनने वाला रिश्ता तलाक की दहलीज पर दम क्यों तोड़ देता है? करिश्मा कपूर, आमिर खान तमाम ऐसे उदाहरण हैं जो कि यह चीजें सोचने पर मजबूर करते हैं। वैसे आप इस संदर्भ में क्या कहना चाहेंगे? अपनी बात नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें।

Konkona Sen Sharma and Ranveer Shorey
मालूम हो कि साल 2010 में लंबे अरसे से लिव इन रिलेशन में रहने वाले कोंकणा और रणबीर ने अचानक से शादी कर ली थी। शादी की जानकारी शादी करने के बाद कोंकणा ने खुद ट्विटर पर दी थी। अभी शादी के बारे में लोग सोच ही रहे थे कि अचानक खबर आयी कि कोंकणा एक बेटे की मां बन गयी हैं। लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि कहीं बच्चा ही तो रणबीर-कोंकणा की जल्दी शादी का कारण तो नहीं था। खैर सबको पता था कि दोनों काफी खुश हैं लेकिन अचानक फिर खबर आयी कि अब दोनों अलग होना चाहते हैं। देखते हैं कि आगे यह रिश्ता कौन सा जन्म लेता है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X