टैगोर और भाभी कादंबरी देवी के विवादित रिश्ते पर फिल्म
गुरूदेव रविंद्रनाथ टैगोर के जीवन के कई रोचक पहलू जिनके बारे में दुनिया अंजान है इसी में से एक है गुरूदेव और उनकी भाभी कादंबरी देवी का विवादास्पद संबंध। जिस पर अब फिल्म बन रही है जिसे बना रही हैं राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित फिल्म निदेशक सुमन घोष। जो इस रिश्ते की सत्यता को पर्दे पर दिखाने की कोशिश करने वाली हैं। इस फिल्म में गुरूदेव का रोल कर रहे हैं बंगाली अभिनेता परमब्रत चटर्जी जबकि कांदबरी देवी का रोल कोंकणा सेन शर्मा कर रही हैं।
सुमन घोष ने मीडिया को बताया कि इस फिल्म का निर्माण उन्होंने प्रभात मुखोपाध्यानंद द्वारा लिखी टैगोर की जीवनी औऱ टैगोर की लिखी जीवन स्मृति को पढ़ने के बाद करना शुरू किया है। सुमन को पूरा भरोसा है कि उनकी कोशिश को लोग जरूर पसंद करेंगे।
इससे पहले निर्देशक संगीता दत्ता ने इस महान कवि की 150वीं जयंती के मौके पर उनके जीवन को फिल्म में उतारने की योजना बनाई थी। संगीता की पहली फिल्म 'लाइफ गोज ऑन' 25 मार्च को भारत में प्रदर्शित हुई थी। दत्ता कहती हैं, "रवीन्द्रनाथ टैगोर के जीवन पर आधारित जिस योजना पर मैं काम कर रही हूं वह काफी प्रेरित करने वाली है।"
संगीता ने कहा, "मेरा यह मानना है कि अभी इसके बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। इस फिल्म में उनके जीवन का एक छोटा अंश होगा। उन्होंने इंग्लैंड में जो समय बिताया है उस पर काफी कुछ किया जा सकता है।
konkana sen sharma film sangeeta datta bollywood rabindra nath tagore कोंकणा सेन शर्मा रविन्द्र नाथ टैगोर संगीता दत्ता बॉलीवुड


Click it and Unblock the Notifications
