twitter
    For Quick Alerts
    ALLOW NOTIFICATIONS  
    For Daily Alerts

    फिल्म महोत्सव में कोंकणा भी होंगी ज्यूरी-मेंबर

    |

    15वें मुंबई फिल्म महोत्सव (एमएफएफ) के निर्णायकों में भारतीय अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा को भी शामिल किया गया है। अन्य निर्णायकों में हॉलीवुड निर्देशक ब्रुस बेरेसफोर्ड, फ्रांसीसी अभिनेत्री नतालिया बाये, जापानी अभिनेता-निर्देशक मसातो हरादा और ईरानी निर्देशक असगर फरहादी सहित विदेशी फिल्मों की कई हस्तियां शामिल हैं। फिल्म महोत्सव यहां 17 से 24 अक्टूबर तक चलेगा।

    ब्रुस बेरेसफोर्ड की फिल्म 'ड्राइविंग मिस डेजी' को सर्वोत्तम फिल्म के लिए ऑस्कर पुरस्कार मिल चुका है। वह अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के प्रमुख होंगे। बहुआयामी व्यक्तित्व की मलिका नतालिया बाये और 'द लास्ट समुराई' से चर्चित हरादा और कोंकणा इस निर्णायक मंडल की सदस्य होंगी। भारत स्वर्ण 2013 प्रतियोगिता खंड के निर्णायक मंडल की अध्यक्षता असगर फरहादी करेंगे।

    इस निर्णायक मंडल में सिद्दीक बारमार्क शामिल होंगे, जिनकी 2004 में बनी फिल्म 'ओसामा' को ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। इनके अलावा फिल्म 'डॉक्टर हू' और 'पैसेज टू इंडिया फेम' से चर्चित ब्रिटिश अभिनेता-निर्देशक वारिस हुसेन आस्ट्रेलियाई फिल्म निर्देशक जिल बिलॉक एवं हांग कांग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के कार्यकारी निदेशक रहे रोजर गार्सिया भी निर्णायकों में शामिल हैं।

    इस सालाना फिल्मोत्सव का आयोजन यहां के मेट्रो और लिबर्टी सिनेमाघर में होगा। एक अन्य आयोजन स्थल के रूप में अंधेरी (पश्चिम) स्थित सिनेमैक्स को चुना गया है।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

    English summary
    Konkona Sen Sharma, foreign dignitaries on Mumbai Film Festival jury
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X
    X