कोंकड़ा और इमरान का रहस्यमयी रिश्ता
'एक थी डायन' का निर्माण एकता और विशाल ने मिलकर किया है और यह कोंकणा के पिता मुकुल शर्मा की कहानी पर आधारित है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित अभिनेत्री कोंकणा आखिरी बार फिल्म 'सात खून माफ' में देखी गई थीं। इसके पहले उन्होंने विशाल की 'ओंकारा' में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कोंकड़ा सेन शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मैं बेहद उत्साहित हूं क्योंकि एक बच्चे की मां बनने के बाद मैं लम्बे समय बाद वापसी कर रही हूं। अब मेरा बेटा थोड़ा बड़ा हो गया है और मैं एक रोचक फिल्म के साथ वापसी कर रही हूं।"
कोंकणा ने कहा, "मैं पहली बार भयावह फिल्म कर रही हूं और मैं विशाल, एकता और हुमा जैसा महान लोगों के साथ काम कर रही हूं इसलिए मैं बेहद उत्साहित हूं।" कानन अय्यर द्वारा निर्देशित 'एक थी डायन' 18 अप्रैल को प्रदर्शित होगी। कोंकड़ा ने लेकिन एक बार भी इमरान हाशमी के बारे में बात नहीं की ना ही उनका जिक्र किया खैर हो सकता है कि कोंकड़ा गलती से इमरान का नाम लेना भूल गयी हों लेकिन इमरान जो कि फिल्म के इकलौते एक्टर है ं भला उन्हें कोंकड़ा कैसे भूल सकती है। कोंकड़ा ने फिल्म में बेहतरीन काम किया है और साथ ही फिल्म में कोंकड़ा सेन शर्मा और इमरान हाशम की जोड़ी अच्छी भी लग रही है।


Click it and Unblock the Notifications












