कोंकणा सेन शर्मा- रणवीर शौरी का हुआ तलाक, शादी के 10 साल बाद हुए अलग, 8 साल है बेटा

बॉलीवुड कलाकार कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी अब कानूनी रूप से अलग हो चुके हैं। शादी के पांच सालों के बाद, 2015 से ही दोनों अलग रहने लगे थे। लेकिन इस फरवरी 2020 में दोनों ने कोर्ट में तलाक की अर्जी भरी थी। अब इन दोनों को कानूनी रूप से तलाकशुदा करार दे दिया गया। इनका एक 8 वर्षीय बेटा है, जिसकी ज्वॉइंट कस्टडी दी गई है।

गुरुवार को इनके केस की आखिरी सुनवाई अदालत में हुई। रणवीर और कोंकणा ने वर्ष 2010 में शादी की थी। अपनी शादी के कुछ ही समय बाद से वह कुछ वैचारिक मतभेदों के कारण अलग-अलग रहने लगे थे।

Konkona Sen Sharma

फिल्म तितली के ट्रेलर लॉन्च पर खुद रणवीर शौरी ने इस खबर को कंफर्म किया था। साथ ही इस रिश्ते को टूटने के पीछे रणवीर ने खुद को जिम्मेदार माना था। साल 2015 से दोनों अलग अलग रहने लगे थे, लेकिन इनकी दोस्ती बरकरार है।

दोनों ने शांति से कार्रवाई को पूरा किया। दोनों ही अपने बेटे के साथ अच्छे संबंध में हैं, लिहाजा दोनों ही मिलकर बेटे की देखभाल कर सकते हैं। कोंकणा सेन की वकील अमृता साठे पाठक ने पुष्टि करते हुए बताया कि कोंकणा और रणवीर अब कानूनी रूप से अलग हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि, ऐसा नहीं था कि कोंकणा और रणवीर ने साथ स्तिथि सुधारने की कोशिश नहीं की, लेकिन बात नहीं बन पाई। बता दें, दोनों कलाकारों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। आखिरी बार रणवीर और कोंकणा ने साल 2016 में आई फिल्म डेथ इन अ गंज में साथ काम किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X