कोंकणा-रणवीर: लिवइन, बच्चा, शादी और अब तलाक...
बॉलीवुड की दुनिया जितनी ऊपर से सुंदर है उतनी ही अंदर से खोखली भी है। पर्दे पर रिश्तों और प्रेम की कहानी कहने वाले लोग निजी जिंदगी में रिश्तों को कुछ समझते ही नहीं है। हिंदी सिनेमा में तमाम ऐसे उदाहरण हैं जो ऊपर लिखी लाइन का समर्थन करते हैं। आप समझ गये होंगे हम किसके लिए यह बातें कह रहे हैं। जी हां आपने सही समझा कि हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा औऱ रणबीर शौरी की, जिनके बारे में कहा जा रहा है कि दोनों तलाक लेने वाले हैं।
ज्यादा दूर नहीं महज दो साल पहले रणबीर और कोंकणा ने अचानक शादी करके सबको चौंका दिया था। दोनों काफी अरसे से लिव इन रिलेशन में थे। अचानक हुई शादी से सब लोग बहुत आश्चर्य चकित हो गये थे। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि इतनी जल्दबाजी में शादी क्यों की गयी? शादी की जानकारी शादी करने के बाद कोंकणा ने खुद ट्विटर पर दी थी।अभी शादी के बारे में लोग सोच ही रहे थे कि अचानक खबर आयी कि कोंकणा एक बेटे की मां बन गयी हैं। लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि कहीं बच्चा ही तो रणबीर-कोंकणा की जल्दी शादी का कारण तो नहीं था। खैर सबको पता था कि दोनों काफी खुश हैं लेकिन अचानक फिर खबर आयी कि अब दोनों अलग होना चाहते हैं। दोनों के बीच में कुछ भी सही नहीं चल रहा है और दोनो ही पिछले चार महीने से अलग रह रहे हैं।
कोंकणा के करीबियों की माने तो कोंकणा बच्चे के खातिर अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश पिछले काफी समय से कर रही थीं लेकिन अब उनका धैर्य जवाब दे दिया है इसलिए उन्होंने अब रणबीर सो अलग होने का मन बना लिया है।
अब सवाल यह उठता है कि आखिर ऐसा कौन सा कारण है कि आज यह जोड़ा अलग होने जा रहा है। जब दो अनजान आदमी एक-दूसरे से अलग हों तो समझ में आता है लेकिन एक-दूसरे को समझने के बाद अलग होने की वजह क्या है इसको जानने के लिए लोग परेशान हैं।


Click it and Unblock the Notifications
