कोंकणा और रणवीर की सगाई

रणवीर शौरी और कोंकणा सेन शर्मा की सगाई हो गई और वे विवाह भी करने वाले हैं लेकिन उनकी सगाई में कोई ज्यादा धूम-धड़ाका नहीं हुआ।
इसकी वजह बताते हुए रणवीर ने कहा कि वे सगाई और विवाह को व्यक्तिगत मुद्दा मानते हैं। न तो वे और न ही कोंकणा चाहती है कि सगाई की बात का ज्यादा प्रचार किया जाये। यही वजह है कि सगाई की रस्म सादे तरीके से मनाई गई और मीडिया को उसमें आमंत्रित नहीं किया गया।
ज्ञात हो कि रणवीर और कोंकणा मीरा नायर की फिल्म में अभिनय कर रहे हैं। इससे पहले वे मिक्स डबल फिल्म भी कर चुके हैं। रणवीर ने कहा कि मीरा नायर की यह अनाम फिल्म उनके लिये बहुत महत्वपूर्ण है।
यह एक लघु फिल्म है जिसकी शूटिंग न्यूयार्क में हुई है। इसमें कोंकणा की केंद्रिय भूमिका है और वे भी महत्वपूर्ण भूमिका कर रहे हैं. रणवीर ने कहा कि कोंकणा के साथ काम करना हमेशा सहज रहता है.
रणवीर और मलिका शेरावत की फिल्म अगली और पगली के भी बहुत चर्चे हैं। रणवीर को उम्मीद है कि इस फिल्म से उनका कैरियर उठान पर होगा। हालांकि वे अगली और पगली को मलिका की फिल्म मानते हैं.
उन्होंने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वे जब बीमार पडे थे तो मलिका ने उनका ध्यान रखा और उन्हें भोजन करवाया था.


Click it and Unblock the Notifications