कोंकणा-रणबीर की शादी आज!

konkona sen sharma-ranvir shorey
लंबे समय से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहीं अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा और अभिनेता रणवीर शौरी ने आखिरकार शादी करने का फैसला कर लिया है। यद्यपि वे शादी की तारीख के बारे में चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन उनके नजदीकी सूत्रों का दावा है कि शादी 3 सितंबर को मुंबई में होगी।

देखें: कोंकणा-रणबीर की तस्वीरें

बीते तीन साल से दोनों साथ रह रहे हैं। मधुर भंडारकर की फिल्म ट्रैफिक सिग्नल में दोनों साथ नजर आए थे।सूत्रों के मुताबिक शादी उनके गोरेगांव स्थित घर में ही होगी। रणवीर और कोंकणा ने अपने संबंधों को हमेशा मीडिया की नजरों में आने से बचाए रखा और वे इस बारे में चर्चा भी पसंद नहीं करते।

शादी में चुनिंदा लोगों को आमंत्रित किया गया है। उनकी योजना शादी के बाद इसकी घोषणा करने की है। कोंकणा की मां अपर्णा सेन भी मुंबई पहुंच चुकी हैं। रणवीर की फिल्म इमोशनल अत्याचार शुक्रवार को रिलीज हो रही है। उन्होंने फिल्म की यूनिट को भी शादी की जानकारी नहीं दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X