ग्लैमर मेरी प्राथमिकता नहीं है: कोंकणा

अंग्रेजी में बनी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज अय्यर से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली कोकणा ने 'पेज 3', 'ओमकारा', 'लक बॉय चांस' और 'वेक अप सिड' जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया है। उनका कहना है कि वह उन फिल्मों का अधिक महत्व देती हैं, जिसमें जीवंत किरदार को निभाने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा, "मैं ग्लैमर को प्राथमिकता नहीं देती हूं।" कोंकणा ने कहा, "मैं एक आज्ञाकारी अभिनेत्री हूं। यदि मुझे निर्देशक कुछ अलग करने के लिए कहते हैं, तो मैं इसका पालन करती हूं।"
इस शुक्रवार को कोंकणा की फिल्म 'अतिथि तुम कब जाओगे' प्रदर्शित हो रही है। फिल्म में कोंकणा के अलावा अजय देवगन और परेश रावल ने अभिनय किया है। अजय के साथ कोंकणा फिल्म 'ओमकारा' में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने कहा, "मैंने ओमकारा में अजय के साथ काम किया था लेकिन हम दोनों काफी कम दृश्यों में एक साथ नजर आए थे। 'अतिथि तुम कब जाओगे' में हम साथ-साथ नजर आएंगे। अजय एक पेशेवर इंसान हैं।" कोंकणा की आगामी फिल्म 'राइट या रांग' है। इसके अलावा वह दो बांग्ला फिल्मों भी काम कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











