मेरे लिए व्यापार नहीं है सिनेमा: कोंकणा
राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त अभिनेत्री कोंकणा सेन का कहना है कि वह सिनेमा को व्यापार का हिस्सा नहीं मानती हैं। उन्होंने कहा कि वह सिनेमा को अभिनय का माध्यम मानती हैं।
कोंकणा ने कहा कि सिनेमा का अर्थ उनके लिए केवल अभिनय है। उन्होंने कहा कि वह यह भी नहीं समझती हैं कि सिनेमा से पैसे कैसे बनाए जाते हैं। उन्होंने कहा, "मुझे यह सब पसंद ही नहीं है।"
कोंकणा ने कहा, "सिनेमा के जरिए मैं अभिनय करना चाहती हूं, लोगों से मिलना चाहती हूं लेकिन लाभ नहीं कमाना चाहती।"


Click it and Unblock the Notifications