'रनबीर के सामने नौसिखिया हूं'
बालीवुड अभिनेत्री कोंकणा सेन फिल्म वेक अप सिद में रनबीर कपूर के साथ काम कर रही है। उन्हें इस बात का इंतजार है कि रबनीर के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों को कैसी लगेगी।
खुद कोंकणा कहती है, '' इस फिल्म की शुटिंग के दौरान मैंने रनबीर को करीब से जाना। वो बहुत खुश मिजाज और प्यारा सा है वह बहुत बड़ा स्टार है। उसके अंदर सबसे खासियत की बात यह है कि उसे अभिनय के अलावा सिनेमा के बारे में काफी ज्ञान है उसके सामने मैं खुद को नौसिखिया समझती हूं। हम दोनों की जोड़ी पर्दे पर पसंद की जाएगी या नही क्योंकि हम दोनो में काफी भिन्नता है। "
फिर भी कोंकणा को खुशी हो रही है कि लोग उन्हें नए हीरो के साथ साइन कर रहे है।


Click it and Unblock the Notifications











