2 नेशनल एवार्ड.. लेकिन अब ये सुपरहिट एक्ट्रेस बनेंगी निर्देशक!

[बॉलीवुड न्यूज] रणबीर कपूर से लेकर अजय देवगन के साथ सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकीं कोंकणा सेन शर्मा काफी समय से बड़े पर्दे से गायब हैं। बहरहाल, देर आए, दुरुस्त आए.. कोंकणा इस साल एक साथ 6 फिल्मों में धमाल मचाने आ रही हैं। जिनमें से तीन बंग्ला और तीन हिंदी फिल्में हैं।

Konkana Sen Sharma

कोंकणा की दो फिल्मों (गौर हरि दास्तां और सारी रात) का लंदन फिल्म फेस्टिवल में धमाकेदार प्रीमियर भी किया गया। मां बनने के बाद कोंकणा एक बार फिर इंडस्ट्री मेें कमबैक कर रही हैं। बता दें, गौर हरि दास्तां में कोंकणा एक 60 साल की महिला का किरदार निभा रही हैं।

PICS: कैटरीना कैफ का यह दिलकश अंदाज आपके होश उड़ा देगा!

उन्होंने कहा कि, ये मेरे लिए किसी चैलेंज से कम नहीं था। लेकिन मुझे चैलेंज लेना पसंद है। वहीं, 'सारी रात' भी कोंकणा के लिए काफी स्पेशल फिल्म है क्योंकि इसका निर्देशन उनकी मां अपर्णा सेन ने किया है।

इसके बाद कोंकणा मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही फिल्म फिल्म 'तलवार' में दिखेंगी, जो नोएडा हात्याकांड पर आधारित होगी। जल्द ही कोंकणा निर्देशन के क्षेत्र में भी कदम रखने वाली हैं। कोंकणा ने बताया कि, स्क्रिप्ट तैयार है, फंड तैयार है.. अब बस कुछ ही दिनों की बात है।

विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X