कोंकणा की बॉलीवुड के पर्दे पर वापसी
बॉलीवुड के अभिनेता रणवीर शौरी का कहना है कि उनकी पत्नी और एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा फिल्मी सेट्स पर फिर लौट आईं हैं। कोंकणा अपने बेटे हारून को जन्म देने के बाद कुछ समय तक फिल्मों से दूर थीं।
लागा चुनरी में दाग फिल्म में उनकी भूमिका को काफी सराहा गया था। इन्होने 7 खून माफ में भी एक छोटी भूमिका निभाई है। कोंकणा की आने वाली फिल्म अनंत महादेवन की गौर हरि दास्तान हैं। वह फिल्म में ओडिशा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गौर हरि दास की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं।
रणवीर ने कहा, वह फिल्मों में पूरी तरह से वापसी के लिए तैयार हैं। बच्चे के जन्म के बाद मैंने छह महीने की छुट्टी ली और उन्होंने दो साल का अंतराल लिया। हारून जब एक साल से भी छोटा था तो वह गौर हरि दास्तान के सेट्स पर आता था। फिल्म में रणवीर ने भी अभिनय किया है। कोंकणा व रणवीर सितम्बर 2010 में विवाह बंधन में बंधे थे और 2011 में उनके बेटे का जन्म हुआ।


Click it and Unblock the Notifications
