रणवीर संग रहना मुश्किल हो गया, अब तलाक चाहती हैं कोंकणा

रणवीर और कोंकणा की शादी सितंबर 3, 2010 को हुई थी और 2011 में कोंकणा ने रणवीर के एक बच्चे को जन्म भी दिया था जिसका नाम हारुन रखा गया। यूं तो रणवीर और कोंकणा बहुत पुराने और अच्छे दोस्त हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा था। कोंकणा की एक बहुत अच्छी दोस्त के अनुसार रणवीर शोरो के साथ रहना बहुत मुश्किल है। कोंकणा ने अपने रिश्ते को बनाए रखने के लिए बहुत कुछ किया लेकिन जब बात हद से बढ़ गई तो आखिरकार कोंकणा को ये फैसला लेना पड़ा।
कोंकणा से पहले रणवीर कि जिंदगी में मॉडल पूजा भट्ट थीं। रणवीर पूजा से शादी भी करना चाहते थे लेकिन फाइनली उनकी शादी उनकी अच्छी दोस्त कोंकणा सेन शर्मा से हो गई। रणवीर शोरे ने फिल्म इक छोटी सी लव स्टोरी से अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन उन्हें पहचान मिली फिल्म खोसला का घोंसला और प्यार के साइड इफेक्ट्स से। रणवीर ने सिंह इज किंग, जिस्म और आजा नचले जैसी फिल्मों में भी छोटी छोटी भूमिकाएं निभाई हैं।


Click it and Unblock the Notifications