जूही का निराला अंदाज़

By Staff
जूही का निराला अंदाज़

कोमल नाहटा

वरिष्ठ फ़िल्म समीक्षक

पता है संजय लीला भंसाली ने गुज़ारिश बनाने के लिए कितने पैसे लिए. मानो या बेहोश हो जाओ, निर्माता यूटीवी ने भंसाली को गुज़ारिश का निर्देशन करने के लिए पूरे 35 करोड़ रुपए दिए हैं. आज तक ऐसी फ़ीस किसी निर्दशक को नहीं मिली है.

हां, निर्देशन के साथ-साथ इस फ़िल्म की कहानी भी भंसाली ने लिखी है और संगीत भी उन्होंने दिया है. लेकिन 35 करोड़ रुपए फिर भी बहुत बड़ी रकम है. ऐश्वर्या राय और ऋतिक रौशन की इस फ़िल्म का बजट क़रीब 80 करोड़ रुपए है. जी हां, आप ठीक समझे. ऋतिक को फ़िल्म में काम करने के लिए भंसाली से कम रुपए मिले हैं.

जूही चावला को गणपति दर्शन के लिए गणेश पंडालों में जाना सिर्फ़ तब स्वीकार होता है जब वो पंडाल इको-फ्रेंडली हो. आज-काल कुछ पंडाल और काफ़ी घरों में भी इको-फ्रेंडली गणपति लाए जाते हैं.

इस साल जूही को बहुत सारे पंडालवालों ने बतौर मुख्य अतिथि बुलाया लेकिन हमारी जूही सिर्फ़ उन पंडालों में गई जहाँ इको-फ्रेंडली गणपति की मूर्तियाँ थी.

विद्या बालन और पूनम ढिल्लो जैसी हस्तियाँ भी मुंबई के मशहूर लालबाग गणपति के दर्शन के लिए गई.

श्रीदेवी और उनके पति बोनी कपूर ने हाल ही में मुंबई के मशहूर सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति बप्पा की पूजा की. श्रीदेवी सिद्धिविनायक मंदिर को बहुत मानती है. जब बोनी की पिछली फ़िल्म नो इंट्री के रिलीज़ के वक्त उन्हें बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, श्रीदेवी अपने घर से सिद्धिविनायक मंदिर पैदल चल कर गई थी.

कुल मिलाकर क़रीब 15 किलोमीटर की दूरी उन्होंने एक ही रात में पूरी की. कहा जाता है कि जिस प्रकार की मुश्किलों से बोनी गुज़र रहे थे, सिद्धिविनायक की कृपा ही रही होगी कि उनकी नो इंट्री ना सिर्फ़ रिलीज़ हो पाई बल्कि उस साल की सबसे बड़ी हिट भी साबित हुई. उसके बाद श्रीदेवी का सिद्धिविनायक मंदिर में विश्वास और भी बढ़ गया, हो सकता है कि सिद्धिविनायक जी की कृपा इस बार बोनी और श्रीदेवी की आनेवाली फ़िल्म, 'वांटेड' पर हो.

वांटेड से याद आया, सलमान ख़ान ने इस फ़िल्म में काम करने के लिए सात करोड़ रुपए लिए. सुभाष घई की युवराज के लिए सलमान की फीस आठ करोड़ रुपए थी.

आप भी अलग-अलग अख़बारों में कुछ भी पढ़े कि सलमान ने 20 करोड़, 30 करोड़ और 40 करोड़ रुपए लिए लेकिन सच तो यह है कि आज तक सलमान को किसी फ़िल्म में काम करने के लिए सबसे ज़्यादा पैसा 15 करोड़ रुपए मिले हैं.

और ये क़ीमत उन्हें दी छोटे भाई सोहेल ख़ान ने अपनी आने वाली फ़िल्म 'मैं और मिसेज़ खन्ना' में काम करने के लिए. बाकी सब कहानियाँ झूठी हैं.

आने वाले दो महीनों के लिए अजय देवगन मुंबई से ग़ायब हैं.

वो आंध्र प्रदेश के एक गाँव में शूटिंग कर रहे हैं. उस गाँव की ख़ास बात ये है कि वहाँ बड़ी-बड़ी हवेलियाँ हैं मगर रहने वाले मुश्किल से हज़ार-दो हज़ार लोग हैं, उस गाँव में बड़े अमीर लोग हैं लेकिन वो घर ज़्यादातर बंद पड़े हैं क्योंकि उनके मालिक शहरों में जा कर बस चुके हैं. इससे निर्देशक प्रियदर्शन को शूटिंग में बहुत सुविधा होगी. अजय देवगन और अक्षय खन्ना की इस फ़िल्म का टाइटल अभी तय नहीं है.

सागारिका घाटगे, जिनकी 'फॉक्स' इस हफ़्ते रिलीज़ हुई है वो इस फ़िल्म की आउटडोर शूटिंग कभी नहीं भूलेंगी. एक दिन इस फ़िल्म की आउटडोर शूटिंग में उन्हें सन्नी दयोल के पीछे-पीछे चलना था और सन्नी के डॉयलाग के जवाब में उन्हें डॉयलाग बोलने थे. अब एक तरफ सन्नी इतनी धीरे बात करते हैं और दूसरी तरफ़ तेज़ हवा चल रही थी जिस वजह से उन्हें सन्नी के डॉयलाग ठीक से सुनाई नहीं दे रहे थे. चक दे इंडिया की सागारिका को इतना डर लगा कि अगर उन्होंने सन्नी के डॉयलाग को सही तरह से नहीं पकड़ा तो वह नाराज़ हो जाएगें और उन्होंने अपने डॉयलाग के साथ-साथ सन्नी दयोल के डॉयलाग भी रट लिए. सन्नी की आवाज़ नहीं सुनाई दे रही थी फिर भी वो खुद मन में सन्नी के लाइन बोल रही थी, और उनके डॉयलाग ख़त्म होते ही अपनी लाइन ज़ोर से बोल गई.

जब सन्नी को ये मालूम चला तो वो खूब हँसे और सागारिका से पूछा कि अगर उन्हें उनकी (सन्नी की) आवाज़ सुनाई नहीं दे रही थी तो उन्होंने शॉट रोक कर कहा क्यों नहीं.

बेचारी सागारिका ने उन्हें बताया कि उन्हें डर भी लग रहा था और शर्म भी आ रही थी. इस पर सन्नी दयोल और भी हँसे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X