दिलीप कुमार करेगे सुभाष घई की फिल्म

पर जहाँ तक उनकी सेहत की बात है तो आजकल ये सलमान के लिए चिंता का विषय हो गई है! हाल ही में उनके पैर में मोच आ गई जिसकी वजह से उन्होंने शूटिंग तो बंद नहीं की लेकिन प्रभु देवा की फ़िल्म के लिए उनको अपने डांस की शूटिंग आगे बढ़ाने बढ़ी!
20-25 दिन पहले सलमान का पेट ख़राब हो गया था जिसकी वजह से उन्हें ख़ूब उल्टियाँ भी हुईं. कहाँ गया हमारे सल्लू भाई का दम?
दिलीप कुमार की वापसी
दिलीप कुमार सुभाष घई की फ़िल्म में काम करेंगे! दिलीप कुमार सालों बाद फिर से कैमरा का सामना करेंगे! उन्हें अभिनय के मैदान में दोबारा उतारने वाले कोई और नहीं बल्कि शोमैन सुभाष घई ही हैं! घई साहब ने यूसुफ़ साहब को बहुत समझा-बुझा कर मनवा ही लिया!
इससे पहले दिलीप कुमार ने सुभाष घई की फ़िल्मों कर्मा और सौदागर में काम किया था! दिलीप कुमार की तबीयत इन दिनों बढ़ती उम्र के कारण ठीक नहीं रहती!
उसके बावजूद वो सुभाष जी की बात मान कर उनकी फ़िल्म में काम करने के लिए राज़ी हो गए!
मल्लिका भी बनी निर्माता
लेकिन ये बात सोलाह आने सच है कि मल्लिका अब फ़िल्मों का निर्माण करेंगी. कुछ निर्देशकों से वो मिल भी रही हैं. उन निर्देशकों में फ़िल्म 'ए वेडनसडे' के निर्देशक नीरज पांड्या का भी नाम है. नीरज की पहली फ़िल्म भले ही बॉक्स ऑफ़िस पर ज़्यादा न चली हो लेकिन फ़िल्म की और उनकी काम की बहुत तारीफ़ हो रही है! मल्लिका के अलावा निर्माता बोनी कपूर भी नीरज पांड्या को साइन करने के लिए उत्सुक हैं!
बिल्लू बारबर का राज़
पता नहीं इसमें राज़ की क्या बात है लेकिन इंडस्ट्री में ये ख़बर है कि शाहरुख़ खान की बिल्लू बारबर की रिलीज़ की तारीख़ सही नहीं बताई जा रही है. पहले शाहरुख़ के ऑफ़िस वालों ने बताया कि फ़िल्म 24 अक्तूबर को रिलीज़ होगी!
पिछले हफ़्ते तारीख़ 29 अक्तूबर कर दी गई. पर जो अंदर की बात जानते हैं कि उनका सोचना है कि फ़िल्म न 24 को और न ही 29 अक्तूबर को आएगी. उनके अनुसार फ़िल्म के रिलीज़ की सही तारीख़ इसलिए छिपाई जा रही है क्योंकि इसके पीछे कोई बड़ा राज़ है. राज़ क्या है ये तो शायद सिर्फ़ शाहरुख़ या उनके करीबी ही बता सकते हैं!
बिल्लू बारबर एक मलायली फ़िल्म का रीमेक है. इसी मलायली फ़िल्म की तमिल रीमेक है कुसेलन जो हाल ही में रिलीज़ हुई और पिट भी गई. कुसेलन में जो भूमिका तमिल फ़िल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने निभाई थी वो रोल बिल्लू बारबर में हिंदी फ़िल्मों के सुपरस्टार शाहरुख़ कर रहे हैं. कुसेलन तो बॉक्स ऑफ़िस पर फ़्लॉप हो गई लेकिन इसका कारण शायद उसकी भारी क़ीमत हो सकती है!


Click it and Unblock the Notifications