Kollam Sudhi Death- रोड एक्सीडेंट में मलयालम एक्टर कोल्लम सुधी का निधन, महज 39 साल थी उम्र

कुछ समय से लगातार अलग अलग फिल्म इंड्स्ट्रीज से बुरी खबरें सामने आती रहीं हैं और इस वक्त भी एक मलयालम एक्टर का निधन हो गया है। जी हां, खबरें हैं कि अभिनेता कोल्लम सुधी की सोमवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में कथित तौर पर मौत हो गई और उनकी उम्र सिर्फ 39 साल थी।
ओनमनोरमा के मुताबिक वो अकेले नहीं थे बल्कि उनके साथ एक मिमिक्री कलाकार बिनु आदिमालु, उल्लास और महेश भी थे जो कि बुरी तरह से घायल हो गए। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह दुर्घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे केरल के कैपमंगलम में हुई।
सभी सितारे एक प्रोग्राम में हिस्सा लेने गए थे और वो जब वातकरा से वापस लौट रहे थे तो दुर्घटना हुई। हादसे में सुधी के सिर में गंभीर चोट आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हालांकि उन्हें कोडुंगल्लुर के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया।
तीन अन्य का इलाज कोडुंगल्लूर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उनके चाहने वालों ने इस मौत पर दुख व्यक्त किया है और लोग उनको लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं।
फैंस भी सोशल मीडिया पर अभिनेता की आत्मा की शांति के लिए लगातार प्रार्थना कर रहे हैं। अभिनेता ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत साल 2015 में की थी और इस वक्त वो काफी चर्चा में थे।


Click it and Unblock the Notifications