विद्या की पहली मोहब्बत है कोलकाता

Vidya Balan
मशहूर फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन हमेशा अपनी फिल्मों और फिल्मों के किरदार को लेकर चर्चा में रहती हैं। बतौर अभिनत्री अपने आप को साबित कर चुकी विद्या के बारे में जानने के लिए हर कोई बहुत ज्यादा बेताब रहता है।

हर किसी को ये जानने में रूचि रहती है कि आखिर विद्या की जिंदगी में किन चीजों और किन लोगों की अहमियत है। कुछ लोग मानते हैं कि विद्या भी किसी से बेइतंहा प्यार करती है जिसके बारे में वो किसी को बताना नहीं चाहती हैं लेकिन इस बार विद्या ने ये राज सबके सामने खोल दिया है।

विद्या को अपने शहर कोलकाता से बेहद प्यार और लगाव है, वो इस शहर के खिलाफ कुछ भी बर्दाश्त नहीं कर सकती हैं। विद्या कहती हैं कि शायद कोलकाता ही उनका प्हला प्यार है। विद्या के इस प्रेम से उनकी मां भी वाकिफ हैं, उन्होंने भी कहा कि उन्हें लगता है कि विद्या का बंगाल से कोई पिछले जन्म का रिश्ता है। तभी तो विद्या कभी भी कोलकाता के नाम पर कोई समझौता नहीं करती है।

विद्या कहती हैं अभी तक तो वो अकेली है लेकिन कल को अगर उनके जीवन में कोई व्यक्ति आता है तो उसे भी उनकी तरह कोलकाता और बंगाल से प्रेम करना होगा अगर वो ऐसा नहीं करता है तो उस व्यक्ति के लिए मेरी जिंदगी में कोई जगह नहीं है।

बंगाल के संगीत, पूजा, परंपराये, पहनावे और खान-पान से लेकर साहित्य तक सबसे विद्या प्रेम करती हैं। आपको बता दें कि विद्या बालन ने अपने अभिनय की शुरूआत बंगाल से ही की थी।जिन फिल्मों से विद्या ने अपना लोहा मनवाया वो भी बंगाली पृष्ठभूमि से थीं जैसे कि परिणीता और भूल भूलैया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X