कोलकाता में अमिताभ बच्चन के फैंस कर रहे हैं महामृत्युंजय यज्ञ- घर लौटने तक नहीं होगा बंद
हाल ही में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के कोविड 19 पॉज़िटिव होने की खबर सामने आई थी और इसके बाद से उनके फैंस को एक तगड़ा झटका लगा था। हालांकि इसके बाद से ही पूरे में उनकी सलामती के लिए दुआओं का सिलसिला शुरू हो गया था और लोग लगातार सोशल मीडिया पर भी उनको लेकर पोस्ट कर रहे हैं। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है वो काफी ज्यादा चौकाने वाली है और आपको ये पता चल जाएगा की महानायक की फैन फॉलोविंग कितनी तगड़ी है।
एक खबर कोलकाता से आ रही है जहां पर उनके फैंस मंदिन में महामृत्युंजय यज्ञ कर रहे हैं। उनका कहना ये है कि जब तक अमिताभ बच्चन ठीक होकर घर वापस नहीं आ जाते हैं वो लगातार यज्ञ करते रहेंगे और ये एक मिनट के लिए भी बंद नहीं होगा। ये खबर सामने आते ही काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है और लोग इसपर कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि जलसा में अगर जया बच्चन को छोड़ दिया जाए तो सभी कोरोना पॉजिटिव हैं।
पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर और शाहिद आफरीदी ने अमिताभ बच्चन के लिए की दुआ- ट्वीट वायरल


Click it and Unblock the Notifications