कोलावरी डी सॉग टाइम्स के टॉप टेन में शामिल

कोलावरी डी ने बीस साल बाद इंडिया के किसी रिकॉर्ड को दोहराया है। टिंगलिश गाने कोलावेरी डी को टाइम मैगजीन ने साल 2011 के टॉप टेन गानों में चुना है। यह भारत का दूसरा गाना है जिसे टाइम मैगजीन ने टॉप दस गानों की लिस्ट में शामिल किया है।
इससे पहले रोजा फिल्म का टाइटल ट्रैक रोजा जानेमन तू ही मेरा दिल ..को इस मैगजीन ने शामिल किया था। कोलावरी डी का एक और नया रिकॉर्ड यह है कि उसने कम समय में इतने ज्यादा हिट्स लेकर यू ट्यूब का गोल्ड अवार्ड भी अपने नाम कर लिया है। यू ट्यूब पर कोलावेरी डी ने अब तक लगभग 2 करोड़ लोग जुट लिए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











