कोलावरी गाने का छाया सुरूर, अमिताभ भी हुए कायल

इस गाने को साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद धनुष ने गाया है। यह गाना सिम्पल अंग्रेजी भाषा में गाया गया है। इसे रिकॉर्ड करने के लिए केवल 20 मिनट का ही समय लगा। यह फिल्म रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के निर्देशन में बन रही है। इस गाने को लेकर अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया है कि कोलावरी सांग के बारे में काफी सुनने के बाद मैंने यह गाना सुना, यह काफी अच्छा सॉग है, धनुष और ऐश्वर्या को बधाई.. ढेर सारा प्यार
अब इस गाने के बारे में करण जौहर का क्या कहते हैं यह भी हम आपको बताते हैं करण का कहना है कि 'इसमे कोई संदेह नहीं कि यह साल का ब्लॉकबस्टर गाना है!!!'
शायद इस गाने की बीट्स, बोल और धनुष का सिम्पल अंदाज लोगों को काफी पसंद आया। यू ट्यूब पर इस गाने के लिसनर बढ़ते ही जा रहे हैं। यह गाना इतना सफल होगा इस बारे में फिल्म की टीम ने सोचा भी नहीं था। फिल्म '3' में धनुष के साथ कमल हसन की पुत्री श्रुति हसन काम कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











