कोलावेरी डी के मुरीद पीएम ने धनुष को बुलाया खाने पर

उन्हें भी इस गाने की धुन और आवाज काफी अच्छी लग रही है। जब भी उन्हें समय मिलता है तो वो इस गाने का लुत्फ उठाते हैं। ताजा खबर आ रही है इस गाने के गायक धुनष को मनमोहन सिंह ने अपने पीएम आवास में रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया है। यह विशेष भोज जापान के प्रधानमंत्री योशिहिको नोडा के सम्मान में रखा जायेगा जिसमें गायक धनुष खास मेहमान के रूप में शामिल हो सकते हैं।
तमिल सुपर स्टार रजनीकांत के दामाद धनुष के इस गाने ने अनोखा रिकार्ड बनाया है। इंटरनेट पर 2 करोड़ लोग इस गाने से जुड़ गये हैं। फिलहाल अभी इस खबर पर धनुष की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।


Click it and Unblock the Notifications











