फिल्म 3 को यू सर्टिफिकेट मिलने से खुश हुए धनुष
अपने 'कोलावरी डी' गाने से फेमस हुए धनुष सेंसर बोर्ड की ओर से अपनी तमिल फिल्म '3' को यू सर्टिफिकेट दिए जाने से खुश हैं। धनुष की इस फिल्म के गाने ने इस एक्टर को पूरे विशव में पहचान दिलाई है।
धनुष की पत्नी और साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या इस फिल्म से अपने निर्देशन के पारी की शुरुआत कर रहीं हैं। इस फिल्म में धनुष के साथ कमल हसन के बेटी श्रुति हसन ने काम किया है। धनुष इस फिल्म के लिए यू सर्टिफिकेट पाकर काफी खुश है। वह कहते हैं कि अब जल्द ही फिल्म को रिलीज करने की तारिख भी घोषित कर दी जाएगी।
कोलावरी डी जिसने लाखों लोगों को रातों रात अपना दीवाना बना दिया वह गाना '3' फिल्म का ही है। इस फिल्म के अलावा एक्टर धनुष एक्ट्रेस सोनम कपूर के साथ अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म के लिए भी तैयारी कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











