धनुष की फिल्म 3 धमाल मचाने को है तैयार
यूट्यूब पर धमाल मचा देने वाले कोलावरी डी फेम धनुष की फिल्म '3' 30 मार्च को पर्दे पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने किया है। धनुष और ऐश्वर्या की केमेस्ट्री देखें '3' में
फिल्म के हीरो धनुष ऐश्वर्या के पति हैं। इस फिल्म के निर्माता धनुष के पिता कस्तुरी राजा हैं। तमिल फिल्म '3' 31 मार्च को रिलीज होने की उम्मीद है जबकि हिन्दी में डब फिल्म 30 मार्च को पर्दे पर आ जाएगी। देखें यूट्यूब पर धमाल मचा देने वाला कोलावरी डी सॉग
'3' ऐश्वर्या की निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। इस फिल्म में घनुष के साथ कमल हासन की बेटी श्रुति हासन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का गीत 'व्हॉय दिस कोलावरी डी' यूट्वूब पर जबरदस्त हिट रहा है। इस गीत को यूट्यूब पर करीब पांच करोड़ लोगों ने देख लिया है। इनकी टीम को इस गाने पर जरा भी विश्वास नहीं था कि उनका यह सॉग इतना जबरदस्त हिट होगा।
गाना तो हिट हो गया अब देखने वाली बात यह है कि इस फिल्म को कितना कामयाबी मिलती है। वैसे एक बात तो तय है कि इस फिल्म के इस गाने का फायदा तो जरूर मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications











