धनुष ने साइन की पहली हिंदी फिल्म
तमिल सुपरस्टार धनुष ने कोलावरी डी की सफलता के बाद बॉलीवुड में अपने काफी फैन्स तैयार कर लिए है और अब उन्होंने पहली हिन्दी फिल्म भी साइन की है। तनु वेडस मनु फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय ने अपनी आने वाली फिल्म 'रंजना' के लिए धनुष को लिया है।
धनुष ने एक बयान में कहा कि यहां पर अपने कैरियर की शुरुआत में इस तरह की फिल्म मिलना काफी अच्छा है। आनंद की पटकथा नियमित सिनेमा से अलग है। यह उन सिनेमाओं में से एक है जो आपको एक अलग पहचान देती है। फिल्म अधुकलाम में शानदार भूमिका के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त करने वाले धनुष अपने तमिल फिल्म 3 से कोलावरी डी के नाम से घर घर में पहचाने जाने लगे हैं।
राय ने बताया कि पिछले छह महीने से फिल्म 'रंजना' में भूमिका में एक साधारण लड़के की तलाश में जब मैने धुनष को तमिल फिल्म आडुकलम में देखा तो वह मुझे तुरंत पसंद आ गया। वह बहुत ही ईमानदार और साधारण दिखते हैं जो कि इस किरदार की मांग है। धनुष इस फिल्म के लिए हिन्दी सीखाने की योजना बना रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications