'कोलावरी डी' ने पार किया 50 मिलियन का आंकड़ा

सोमवार दोपहर तक यूट्यूब पर 50, 086, 633 हिट्स दर्ज किया गया है। इसकी धुन और भाषा के चलते गाना लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय हुआ। युवाओं को तो कोलावेरी डी खूब भाया। सभी प्रमुख नेटवर्किग साइट्स में गाने को बहुत शेयर किया गया।
16 नवंबर 2011 को रिलीज होने वाला यह सांग इस कदर लोगों के सिरचढकर बोलेगा इसका अंदाजा खुद गाना गाने वाले और तैयार करने वलों को भी नहीं था। लेकिन इस गाने कि खासियत यह रही कि जहां लोगों की जुबान पर यह गाना इस कदर अच्छा लग रहा है वहीं कुछ लोगों ने इस बिना सिर-पैर का गाना बताया। मशहूर गीतकार जावेद अख्तर को जहां यह गाना समझ में नहीं आया वहीं दूसरी ओर अमिताभ बच्चन ने इस गाने की जमकर तारीफ की है।
रिलीज होने के कुछ ही दिनों में इसे एक मिलियन हिट मिल गए थे। रजनीकांत के दामाद धनुष ने ही इसके बोल तमिल और अंग्रेजी में लिखे और खुद ही गाया। यह गाना धनुष की आने वाली फिल्म 3 के लिए बनाया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











