कोयेना को मिल रहे हॉलीवुड के ऑफर

खबर है कि उन्हें इन दिनों हॉलीवुड में कुछ अच्छे प्रोजेक्ट्स मिले हैं और बताया जा रहा है कि सितंबर के बाद वह अपना ज्यादातर समय हॉलीवुड में व्यतीत करनेवाली हैं। जी हां, सूत्रों का कहना है कि हॉलीवुड में मल्लिका शेरावत की कामयाबी देख कोयेना ने भी एक हॉलीवुड एजेंट नियुक्त किया था। और यही वजह है कि अब उन्हें हॉलीवुड में अवसर मिलने लगे हैं।
बताया जा रहा है कि हाल फिलहाल कोयेना केविन सोर्बो के साथ एक हॉलीवुड फिल्म कर रही हैं, जिसमें उनके कई गरमागरम दृश्य हैं। इतना ही नहीं, इस फिल्म के अलावा कोयेना को दो अन्य फिल्में भी मिली हैं, जिसके सिलसिले में वह सितंबर के बाद हॉलीवुड में ही डेरा डालेंगी।
आपको बता दें कि बॉलीवुड में जिस अभिनेत्री को कामयाबी नहीं मिल पाती है। वह साउथ इंडिया फिर हॉलीवुड की ओर चल पढ़ती हैं, जिनमें कोयेना मित्रा भी शामिल हैं। कोयेना ने बॉलीवुड में काफी हाथ पैर मारा है। मगर वह कामयाब नहीं हो पायीं, देखें उनका हॉलीवुड में क्या होता है।


Click it and Unblock the Notifications











