एक ही दिन में फिल्म इंडस्ट्री को लगा दूसरा झटका, 'कोई मिल गया' के आर्टिस्ट की हुई अचानक मौत

Sanjay Verma Passes Away: मनोरंजन जगत के लिए आज बड़े दुख का दिन है। अभी कुछ देर पहले खबर आई थी कि दिग्गज मराठी एक्टर मिलिंद सफाई का कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद शुक्रवार यानी 25 अगस्त को निधन हो गया और अब एक और निधन की खबर सुनकर लोग हैरान हो गए हैं।
'कोई मिल गया' और 'कहो ना प्यार है' जैसी फेमस फिल्मों के एडिटर संजय वर्मा का हाल ही में निधन हो गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, संजय वर्मा ने 'कहो ना प्यार है' के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीता था। संजय वर्मा की मृत्यु की खबर ने मनोरंजन जगत को काफी बड़ा झटका दिया है।
संजय वर्मा ने अपने करियर में कई फेमस फिल्मों की एडिटिंग की है, वो एक शानदार एडिटर होन के अलावा साउंड डिजाइनर भी थे। उनके करियर की बात करें तो उन्होंने कई नामचीन फिल्मों में अपना योगदान दिया है। जिनमें- जिनमें साल 1995 में आई 'करण अर्जुन', 2001 में आई 'रहना है तेरे दिल में', साल 2000 की 'मिशन कश्मीर' और साल 1997 में आई 'कौन सच्चा कौन झूठा' सहित कई अन्य फिल्में भी शामिल हैं।
संजय वर्मा को कई बार उनके अद्भुत काम के लिए पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। उन्होंने साल 1996 में फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था। इसके अलावा उन्होंने साल 2000 में स्क्रीन अवॉर्ड्स और 2001 में IIFA अवॉर्ड सहित कई पुरस्कार जीते थे। संजय ने 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'कौन मेरा कौन तेरा' और 2019 की राजेश ए बब्बर के जरिए निर्देशित फिल्म 'छोरियां छोरों से कम नहीं होती' की भी एडिटिंग की था।


Click it and Unblock the Notifications












