कोई मिल गया एक्टर रजत बेदी की कार से टक्कर खाकर एक आदमी की मौत, खुद लेकर पहुंचे कूपर अस्पताल

कोई मिल गया, पार्टनर जैसी फिल्मों के एक्टर रजत बेदी सुबह से ही चर्चा में हैं। उनकी कार से एक आदमी का एक्सीडेंट हुआ था और वो आदमी इस एक्सीडेंट में बुरी तरह से घायल हो गया था। इस व्यक्ति का नाम है राजेश धूत और अब राजेश धूत की इस एक्सीडेंट में गंभीर हालत होने के बाद मौत हो चुकी है।

राजेश धूत को अपनी गाड़ी से टक्कर मारने के बाद रजत बेदी खुद उन्हें कूपर अस्पताल ले गए थे और अपना जुर्म कुबूल किया था। पुलिस ने रजत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था और अब एक्सीडेंट में उस व्यक्ति की मौत के बाद रजत बेदी को गिरफ्तार किया जा सकता है।

koi-mil-gaya-actor-rajat-bedi-hits-a-man-by-his-car-who-dies-after-being-criticial-cooper-hospital

रजत बेदी पर IPC की धारा 279 और 338 के अंतर्गत केस दर्ज हो चुका है। ये घटना अंधेरी वेस्ट के एक मंदिर के पास घटी। मृत व्यक्ति DN नगर का रहने वाला था।

नशे में धुत था आदमी

नशे में धुत था आदमी

रजत बेदी के बयान की मानें तो जब राजेश धूत, सड़क क्रॉस कर रहा था तो वो नशे में धुत था और उसे बचाने की कोशिश के बावजूद भी ये एक्सीडेंट हुआ। रजत ने बिना किसी देरी राजेश को अस्पताल पहुंचाया।

खुद किया था सरेंडर

खुद किया था सरेंडर

रजत बेदी ने खुद अपने स्टेटमेंट में अपना जुर्म कुबूल किया था और राजेश धूत के ईलाज का सारा खर्च उठाने का वादा किया था। लेकिन अब राजेश की मौत के बाद रजत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

कौन हैं रजत बेदी

कौन हैं रजत बेदी

रजत बेदी कनाडा मूल के भारतीय एक्टर हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरूआत में ही अक्षय कुमार, गोविंदा, सलमान खान जैसे एक्टर्स के साथ काम किया है। इंटरनेशनल खिलाड़ी रजत बेदी की दूसरी फिल्म थी जहां वो विलेन की भूमिका में नज़र आए थे।

40 से ऊपर फिल्मों में काम

40 से ऊपर फिल्मों में काम

रजत बेदी ने 40 से ऊपर फिल्मों में काम किया है जिनमें सबसे यादगार है कोई मिल गया में प्रीती ज़िंटा के बॉयफ्रेंड का उनका किरदार। इस फिल्म के अलावा रजत बेदी पार्टनर, द हीरो, रक्त, जानेमन, जानी दुश्मन जैसी बड़ी फिल्मों में सपोर्टिंग एक्टर की भूमिका में दिखाई दिए हैं।

ट्यूलिप जोशी के रिश्तेदार

ट्यूलिप जोशी के रिश्तेदार

रजत बेदी, मेरे यार की शादी है की हीरोइन ट्यूलिप जोशी के रिश्तेदार हैं। रजत की शादी ट्यूलिप जोशी की बहन मोनालिसा जोशी से हुई है और वो दो बच्चों के पिता हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X