रणबीर कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड्स के बारे में किये कई खुलासे

करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करन में रणबीर ने कहा, "जब मेरी दोस्ती कैटरीना से हुई और करीबियां बढ़ने लगीं, तो मम्मी-पापा (नीतू-ऋषि कपूर) को पता चला। उन्होंने बार-बार मुझसे मेरे पिछले ब्रेक-अप्स के बारे में चर्चा की और पूछा कि अब तेरा क्या इरादा है। तब मैं कुछ भी साफ तौर पर नहीं बोल पाया।"
31 वर्षीय रणबीर को लगता है कि कैटरीना उनके माता-पिता की पसंद भी हैं। करन ने जब रणबीर से पूछा कि ऋषि कपूर उनकी इस रिलेशनशिप के बारे में क्या सोचते हैं? तो जवाब में रणबीर ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि जब उनसे कोई यह पूछेगा कि उनका बेटा गलफ्रेंड रख सकता है, तो वो हां कहेंगे.... मुझे नहीं लगता कि वो इस बात को एक्सेप्ट भी करेंगे, वो सिर्फ इतना कहेंगे, चलो चलकर साथ में भोजन करते हैं।"
अपनी गलफ्रेंड को पिता से मिलवाते वक्त आपको कैसा महसूस हो रहा था, बतौर युवा स्टार क्या आपको असहज महसूस हो रहा था? रणबीर ने कहा, "मुझे पता नहीं।" उन्होंने तुरंत आगे कहा, "मैंने ऐसे प्रयास कभी किये नहीं और न ही मैंने कभी अपने माता-पिता से गर्लफ्रेंड के साथ डिनर की बात नहीं की। हां हो सकता है, बहुत जल्द मैं अपनी गर्लफ्रेंड के साथ उन्हें डिनर पर ले जाऊं।"
दीपिका पादुकोण के साथ लंबे समय तक डेटिंग करने वाले रणबीर ने माना कि उनकी मां गर्लफ्रेंड्स के बारे में सकारत्मक नजरिया रखती हैं। उन्होंने कहा, "मेरी गर्लफ्रेंड्स के मामले में वो बहुत कूल हैं और यह सच है।"
रणबीर ने आगे कहा, "मेरे माता-पिता ने इतने सालों तक कड़ी मेहनत करके एक मुकाम हासिल किया, लेकिन दुर्भाग्यवश उन्हें लोगों ने ऐसे विवादों में खींच लिया, जो एक लड़की की वजह से हुआ। उन्हें यह बात कतई पसंद नहीं आयी।"
बताया जा रहा है कि रविवार 9 दिसंबर को आने वाले कॉफी विद करन के एपिसोड में उन्होंने अपने और कैटरीना के बीच रिलेशनशिप के बारे में भी बहुत कुछ कहा है। खैर उसके लिये हमें भी इंतजार ही करना पड़ेगा। इस एपिसोड में करीना कपूर भी रणबीर के साथ मंच को शेयर करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications