Koffee With Karan 8: सनी देओल को नहीं पसंद शाहरुख, सलमान, अक्षय की ये बात, शो में किया खुलासा

Koffee With Karan 8: करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण सीजन 8 के दूसरे एपिसोड में पहुंचे सनी देओल और बॉबी देओल। जहां दोनों भाइयों ने अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कई दिलचस्प बातें शेयर कीं। शो के रैपिड फायर के दौरान सनी देओल ने बाकी एक्टर्स के साथ अपने बॉण्ड पर भी बातें कीं।
सनी के कहा कि गदर 2 की सक्सेस पार्टी में जिस तरह सभी बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे थे, वो देखकर बेहद खुशी हुई थी क्योंकि वो खुद कभी किसी पार्टी में नहीं जाते हैं। उन्होंने खुशी जताई कि पूरी इंडस्ट्री उनकी सफलता पर जश्न मनाने पहुंची थी।
शाहरुख की ये बात सनी देओल को है नापसंद
वहीं, शो के रैपिड फायर राउंड के दौरान करण जौहर ने सनी को उनके साथी कलाकारों की सबसे अच्छी और बुरी क्वालिटी की लिस्ट बनाने के लिए कहा। करण ने सबसे पहला नाम लिया शाहरुख खान। जिस पर सनी ने कहा, शाहरुख की सबसे अच्छी बात है कि वो बहुत मेहनती हैं। वहीं, जो बात मुझे नापसंद है वो ये कि उन्होंने एक्टर्स को कमोडिटी (माल) बना दिया है।
सलमान और अक्षय पर बोले सनी देओल
इसके बाद सलमान खान पर बात करते हुए सनी ने कहा, "उनका दिल बहुत बड़ा है और ये बात मुझे बहुत पसंद है। जो नापसंद है, वो ये कि वह हमेशा हर किसी को बॉडीबिल्डर बनाने की कोशिश करते रहते हैं।"
जब सनी देओल ने अक्षय कुमार की अच्छी और बुरी बात पूछी गई, तो एक्टर ने कहा, "अक्षय बहुत अनुशासित हैं, वो समय पर शूटिंग पहुच जाते हैं.. ये अच्छी बात है। जो बात मुझे नापसंद है, वो ये कि वो बहुत ज्यादा फिल्में करते हैं।"


Click it and Unblock the Notifications