Koffee With Karan 8: रणवीर- दीपिका ने गुपचुप कर ली थी सगाई, किया खुलासा, दिखाएंगे शादी का अनदेखा वीडियो!

Koffee With Karan 8: करण जौहर के चर्चित सेलिब्रिटी चैट शो "कॉफी विद करण" का 8वां सीजन जल्द शुरू होने जा रहा है। शो के गेस्ट लिस्ट को लेकर अभी से ही काफी कयास लगाए जा रहे हैं और फैंस काफी उत्साहित हैं। बता दें, इस सीजन के पहले एपिसोड में बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण साथ नजर आएंगे। जिसकी एक छोटी सी झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
यह पहला मौका होगा जब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के बाद, कॉफी विद करण के किसी एपिसोड में साथ नजर आएंगे। टीजर में दोनों की मजबूत केमिस्ट्री भी देख सकते हैं।
लव स्टोरी से जुड़ी सीक्रेट्स करेंगे शेयर
रिपोर्ट्स की मानें तो इस काउच पर रणवीर और दीपिका पादुकोण अपनी लव स्टोरी से जुड़ी सीक्रेट्स शेयर करने वाले हैं। जैसे कि.. वो दोनों कैसे मिले, कब और कैसे रिलेशनशिप में आए और किस तरह दोनों ने शादी करने का फैसला किया। रणवीर ने यह भी खुलासा किया है कि उन्होंने साल 2015 में ही दीपिका के साथ गुपचुप तरीके से सगाई कर ली थी।
शादी की अनदेखी फुटेज करेंगे शेयर
बता दें, साल 2013 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म 'राम-लीला' की शूटिंग के दौरान रणवीर और दीपिका करीब आए थे और वहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरु हुई थी। लंबे समय तक डेट करने के बाद, साल 2018 में दोनों ने इटली के लेक कोमो में शादी की थी। इस शादी में कपल के करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए थे। खबरें हैं कि कॉफी विद करण इस एपिसोड़ में दोनों की शादी के फुटेज भी दिखाए जा सकते हैं, जो अभी तक सामने नहीं आए हैं।


Click it and Unblock the Notifications