कोयना की मिली अनोखी ट्रेनिंग!

कोयना का कहना है, '' मुझे तैरना आता है लेकिन गहरे पानी में उतरने से डर लगता है क्योकि मैं गहरे पानी में देखने से डरती हूं। लेकिन ट्रेनिंग के दौरान मेरा डर पूरी तरह से खत्म हो गया है।''
हालांकि कोयना की यह ट्रेनिंग किसी फिल्म के लिए नही हो रही है बल्कि खुद उनकी इच्छा थी कि वे अंडरवाटर एक्शन की ट्रेनिंग ले। इस बारे में उनका कहना है कि किसी भी फिल्म में अभिनेत्रियों के पास एक्शन के मौके कम होते है फिल्म के अंत में वे पेड़ से बंधी होती है और उन्हें बचाओ बचाओं चिल्लाना होता है।
अब सवाल यह है कि उन्हें इस ट्रेनिंग का इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा कि नही।


Click it and Unblock the Notifications











