कोचेडियान को मिल रहा हीरोपंती से बेहतर रिस्पॉंस

इस शुक्रवार यानी 23 मई को बॉक्स ऑफिस पर तीन फिल्मों ने दस्तक दी है। एक है साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कोचादाइयां, दूसरी है टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की डेब्यू फिल्म हीरोपंती और तीसरी है हॉलीवुड फिल्म एक्स मैन। इन तीनों फिल्मों में से रजनीकांत की फिल्म कोचेडियान काफी चर्चा में रही है, इसके पीछे वजह ये है कि ये भारत की पहली फोटोरियलिस्टिक 3डी फिल्म है। साथ ही ये रजनीकांत की फिल्म है और रजनी सर के फैंस को बेसब्री से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार था। कई बार कोचेडियान की रिलीज डेट बदली और आखिरकार 23 मई को कोचेडियान की रिलीज डेट फाइनल हुई।

कोचेडियान के बाद जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ की डेब्यू फिल्म हीरोपंती को लेकर भी लोग काफी उत्साहित थे। लेकिन फिल्म को देखने की उत्सुकता लोगों में कुछ कम दिखी। फिल्म के गाने हालांकि लोगों को बेहद भा रहे हैं लेकिन शायद रजनी सर के इस नये एक्सपेरिमेंट के सामने टाइगर और कृति को देखने के लिए लोगों में उत्सुकता कुछ कम हो गयी। इनके अलावा एक्स मैन की जहां तक बात है तो उसे देखने के लिए भी लोगों में उत्सुकता कम ही है और इसके चक्कर में आपीएल देखने के लिए तो लोग सबसे कम ही उत्साहित हैं।

हमने एक सर्वे किया और लोगों से पूछा कि कोचेडियान, हीरोपंती, एक्स मैन और आपीएल में से वो लोग क्या देखकर अपना वीकेंड इंज्वॉय करना चाहेंगे। और जवाब कुछ यूं है- करीब 39 प्रतिशत लोगों का कहना है कि वो वीकेंड पर रजनी सर की कोचेडियान देखने का प्लान कर रहे हैं। वहीं करीब 25 प्रतिशत लोग अपना वीकेंड हीरोपंती देखकर बिताना चाहते हैं। इसके अलावा करीब 20 प्रतिशत लोग एक्स मैन को लेकर उत्साहित हैं और सबसे कम यानी मात्र 14 प्रतिशत लोगों का कहना है कि वो आईपीएल देखकर अपना वीकेंड बिताएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X