कोचादाइयां के लिए थोड़ा और इंतजार, रिलीज डेट टली

रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म कोचादाइयां जो कि 9 मई को रिलीज होने वाली थी अब 23 मई को रिलीज होगी। खबर के अनुसार फिल्म से जुड़े कुछ टेक्निकल इश्यू के चलते फिल्म की रिलीज डेट अब बदलकर 23 मई कर दी गयी है। इसकी जानकारी फिल्म ड्रिस्ट्रीब्यूटर कंपनी इरोज की तरफ से दी गयी है और उन्होंने कहा है कि 23 मई को कोचादाइयां भारत और विदेशों में कुल 6000 स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी। फिल्म कुल छह भाषाओं में रिलीज होगी जिनमें हिंदी, पंजाबी, तमिल, तेलुगू, मराठी और भोजपुरी शामिल है। दर्शकों के लिए फिल्म 2डी और 3डी में उपलब्ध होगी।

कोचादाइयां फिल्म ने सोशल मीडिया में तो आते ही पहले ही दिन कुल 2.5 लाख फॉलोवर्स पाकर एक रिकॉर्ड कायम किया था। साथ ही हाल ही में रजनीकांत ने भी ट्विटर पर आते ही कोचादाइयां के पोस्टर को अपने होमपेज पर लगाकर अपनी फिल्म की बेहतरीन पब्लिसिटी करनी शुरु कर दी है। अभी तक मात्र तीन दिनों में रजनी सर के ट्विटर फॉलोवर्स की संख्या 3 लाख को भी पार कर गयी है। रजनी सर चाहते हैं कि उनकी बेटी सौंदर्या का ये पहला कदम बेकार ना हो और उसे अपनी पहली ही फिल्म से इतनी सफलता मिले कि वो आगे भी इसी तरह के कुछ अलग हटकर प्रोजक्ट बनाने में अपना ध्यान लगाए।

कोचादाइयां की खास बात ये है कि ये पहली ऐसी फिल्म है जिसमें टेक्नॉलोजी का प्रयोग करके रियल किरदारों के भावों को मशीन द्वारा कैच करके उन्हें फोटोरियलिस्टिक तरीके से पेश किया गया है। फिल्म में रजनीकांत, दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ ने मुख्य किरदार निभाए हैं। फिल्म को लंदन, अमेरिका, चाइना और साउथ के टेक्निकल विशेषज्ञों की मदद से बनाया गया है।

कोचादाइयां फिल्म को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। रजनीकांत और उनकी बेटी सौंदर्या को भी पूरी उम्मीद है कि लोगों को उनका ये एक्सपेरिमेंट पसंद आएगा और फिल्मी जगत में कोचादाइयां एक ऐतिहासिक मोड़ लेकर आएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X