ट्यूबलाइट इफेक्ट - इसलिए आगे बढ़ी रवीना की फिल्म 'शब' की रिलीज डेट
जानिए क्यों रवीना टंडन की साब की रिलीज डेट आगे खिसका दी गई थी।
रवीना टंडन की फिल्म शब 14 जुलाई को रिलीज होगी।फिल्म असल में 14 जुलाई के पहले रिलीज होनी थी लेकिन फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाकर 14 जुलाई कर दी गई। इसका कारण कुछ और नहीं बल्कि ट्यूबलाइट थी।
दरअसल ट्यूबलाइट को वर्ल्डवाइड 10000 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था और फिल्म को लेकर डिस्ट्रिब्यूटर भी काफी आश्वश्त थे कि फिल्म बहुत अच्छी कमाई करेगी और इसलिए रवीना टंडन की फिल्म शब को स्क्रीन नहीं मिल रहे थे। इसलिए शब के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट आगे करनी पड़ी।

रवीना टंडन और फिल्म के डायरेक्टर ओनीर काफी अच्छे दोस्त हैं और इसलिए रवीना टंडन ने तुरंत फिल्म के लिए हां। फिल्म में रवीना का ग्रे शेड कैरेक्टर है। रवीना टंडन ने इस फिल्म के बारे में कहा भी था कि वो काफी समय से कुछ अलग करना चाहती हैं जो मजेदार भी हो इसलिए उन्होंने इस किरदार को चुना।
रवीना टंडन के अलावा फिल्म में आशीष बिष्ट और संजय सूरी भी हैं। फिल्म अब रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की जग्गा जासूस के साथ क्लैश करेगी।


Click it and Unblock the Notifications