जानिए क्यूं हमेशा राखी का साथ देने के लिए आगे आते है सलमान खान, क्या है दोनों का रिश्ता

Rakhi-Adil

राखी सावंत को हमेशा ही कहते हुए सुना जाता है कि भाई सलमान खान उनकी हर वक्त मदद करते हैं। घर चलाने के लिए पैसो की जरुरत हो या फिर करियर को आगे ले जाने के लिए शो में बार बार बुलाना हो या फिर राखी के मां के इलाज के लिए सलमान के द्वारा दिए गए पैसे हो, इसके सबको राखी मीडिया के सामने कई बोल चुकी हैं। तो इस तरह से हमेशा ही राखी का साहारा बनकर खड़े रहते हैं सलमान खान। तो हम बताते है कि आखिर एक-दूसरे को कब से जानते हैं और दोनों का क्या रिश्ता है।

हाल ही में जब राखी की शादी को उनके पति आदिल ने काबूल नहीं किया था तब राखी ने कहा था, कि जब सलमान भाई ने आदिल को फोन किया तो आदिल ने शादी को स्वीकार कर लिया। तो इस तरह से एक और बार सलमान ने राखी की मदद की थी। दरअसल, राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने आदिल के साथ बीते साल 2022 में ही निकाह कर लिया था। इसी के साथ एक्ट्रेस ने यह भी दावा किया कि आदिल से शादी के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर 'फातिमा' कर लिया है।

इससे पहले जब राखी की मां बहुत बीमार थी तब भी सलमान ने उनकी मदद की थी, एक्ट्रेस ने खुद इसकी जानकारी लोगों को दी थी। राखी सलमान खान को अपना भाई मानती हैं। हमेशा ही ऐसा देखा जाता है कि जब भी राखी मुसीबत में होती हैं, तो वह हमेशा सलमान खान को याद करती हैं. हाल ही में, राखी की मां का निधन हो गया और इस दौरान भी वह सलमान को याद कर फूट-फूटकर रोती हुई नजर आईं।

इससे पहले जब राखी सावंत ने रितेश नाम के शख्स से गुपचुप शादी को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। फिर वह बिग बॉस 15 में अपने पति रितेश के साथ भी नजर आई थीं। इस दौरान कई बार रितेश ने राखी के साथ बद्तमीजी की थी और फिर सलमान ने एक्ट्रेस को समझाया था और रितेश को फटकार भी लगाई थी, उससे बाद रितेश ने राखी के साथ सही से रहना शुरु कर दिया था। तो इस तरह यहां भी सलमान ने राखी की मदद की थी।

वहीं पर्सनल तो पर्सनल, राखी के लिए सलमान खान उनके करियर में भी बहुत मदद करते हैं। राखी कई बार बिग बॉस में नजर आ चुकी हैं। इस बार हिंदी को छोड़ कर राखी बिग बॉस मराठी सीजन में नजर आईं थी, इससे पहले हिंदी बिग बॉस के कई सीजनों में राखी नजर आ चुकी हैं। इस सबको लेकर राखी ने सलमान खान को बहुत धन्यवाद दिया क्योंकि सलमान की वजह से ही उनकी शोज में एंट्री हुई हैं।

इस तरह से देखा जाए तो कई बार सलमान खान अपनी बहन राखी के लिए खड़े रहे हैं और हमेशा उनकी मदद करते रहे हैं। राखी खुद सलमान खान का शुक्रिया अदा करना नहीं भूलती हैं। राखी सलमान खान को अपना भाई मानती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: rakhi adil
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X