शाहरुख खान ने किया कुछ ऐसा कि खुश हो गए पीएम मोदी, ट्वीट करके बोला शुक्रिया
शाहरुख खान इस समय फिल्म जीरो को लेकर काफी ज्यादा बिजी चल रहें है और फिल्म की शूटिंग चल रही है। बता दें कि हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है कि भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद शाहरुख खान का शुक्रिया अदा किया है। दरअसल शाहरुख खान पीएम की योजना स्वच्छ भारत अभिान को आगे बढ़ाने का काम करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। बता दें कि शाहरुख खान ने खुद को सफाई अभियान से जोड़ते हुए लगातार तीन वीडियो शेयर किए है जो कि आपको सफाई को लेकर जागरूक करते दिखेंगें।
इसी बात को लेकर पीएम ने शाहरुख को बिजी शेड्यूल से समय निकालकर इस अभियान का हिस्सा बनने पर शुक्रिया कहा है। इसके वीडियो में शाहरुख खान खुले में सौच करने से होने वाली समस्याओं और गंभीर बीमारियों के बारे में बताते हुए नजर आ रहें है..

आपको शौचालय का निर्माण करना चाहिए और खुले में शौंच से बचना चाहिए। इसी बात को लेकर पीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि स्वच्छ भारत का सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया और आशा करते हैा कि लोग इस पोस्ट से कुछ सीखेंगें।
बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म जीरो आनंद एल राय निर्देशित कर रहें हैं जो कि जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख खान एक बौने के किरदार में नजर आने वाले है।


Click it and Unblock the Notifications