..................... Know why KRK moved to court to review Salman Khan starrer Kisi ka bhai ki Jaan. Salman Khan Vs KRK: 'किसी का भाई किसी की जान' के रिव्यू के लिए कोर्ट क्यों गए KRK? जानें पूरा मामला। - Hindi Filmibeat

Salman Khan Vs KRK: 'किसी का भाई किसी की जान' के रिव्यू के लिए कोर्ट क्यों गए KRK? जानें पूरा मामला

salman khan krk

Salman Khan Vs KRK: सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म इसी महीने ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की पूरी स्टार कास्ट इसका प्रमोशन करने में जुट गई है। मंगलवार को सलमान खान 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर भी स्पॉट किए गए थे। लेकिन, इस बीच केआरके आज कोर्ट पहुंच गए हैं।

दरअसल, केआरके कोर्ट से इजाजत लेकर 'किसी का भाई किसी की जान' फिल्म की समीक्षा करना चाहते हैं। केआरके ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया है- 'आज मैं केआरके वर्सेज सलमान खान केस के लिए मुंबई हाईकोर्ट में मौजूद रहूंगा। मैं कोर्ट से इजाजत लेने की कोशिश करूंगा ताकि मैं किसी का भाई किसी की जान की समीक्षा कर सकूं।'

बता दें कि, केआरके अपने यू-ट्यूब चैनल पर फिल्मों का रिव्यू करते हैं और खुद को सेल्फ क्लेम क्रिटिक मानते हैं। सलमान खान की आखिरी रिलीज फिल्म 'राधे' की भी केआरके ने समीक्षा की थी और काफी निगेटिव रिव्यू लिखे थे। इसके बाद सलमान खान ने केआरके पर केस किया था।

सलमान खान के वकील ने सफाई दी थी कि यह केस पैसों की जालसाजी और भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद किया था। केआरके ने इसके बाद घोषणा की थी कि वो सलमान खान की फिल्मों का रिव्यू नहीं करेंगे। लेकिन, अब अगर कोर्ट इजाजत देती है तभी केआरके सलमान खान की इस अपकमिंग फिल्म का रिव्यू करेंगे।

बता दें कि सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म से पलक तिवारी और शहनाज गिल फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। वहीं, फिल्म में सलमान खान के अपोजिट पूजा हेगड़े नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X