'रॉय' को लेकर बेहद उत्साहित हैं जैकलीन..क्यों??
बॉलीवुड एक्टर जैकलीन फर्नाडीस आजकल अपनी आगामी फिल्म 'रॉय' को लेकर बेहद उत्साहित हैं। जैकलीन का कहना है कि 'रॉय' उनके लिये बेहद विशष फिल्म है। आपको बता दें, इस फिल्म में जैकलीन दोहरी भूमिका निभा रही हैं। लेकिन उनकी खुशी का कारण बस इतना ही नहीं है।

जैकलीन ने कहा कि रॉय मेरी बहुत अलग फिल्म है। मैं इसमें डबलरोल कर रही हूं। इस बात की चर्चा और मेरे लुक को लेकर बातें श्रीलंका में भी फैंस कर रहे हैं। मुझे कई फैंस और पारिवारिक मित्रों ने फिल्म से जुड़ा कोई वीडियो दिखाने की इच्छा कई मौकों पर जताई। लिहाजा, मैंने फिल्म के निर्माता भूषण कुमार से भी इस बात को शेयर की।
आपको बता दें, फिल्म रॉय में जैकलीन टिया और आयशा का दोहरा किरदार निभा रही है। जबकि जैकलीन के अलावा अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, रणबीर कपूर फिल्म में कैमियो निभा रहे हैं। जैकलीन अपने किरदार को लेकर बहुत उत्साहित हैं इसलिए उन्होंने फिल्म के निर्माता भूषण कुमार से श्रीलंका के फैंस को ट्रेलर दिखाने की इच्छा जाहिर की थी।
पूर्व मिस श्रीलंका ने कहा कि भूषण कुमार को भी आइडिया पसंद आया और हमने श्रीलंका में ट्रेलर का खास प्रदर्शन रखा। जैकलीन ने कहा कि, अपने देश में ऐसा कर पाना मेरे लिए न भूलने वाला अनुभव रहा।


Click it and Unblock the Notifications