..................... Know why Brahmastra event with Jr NTR cancelled with just hours to go, actor apologises to fans | जूनियर एनटीआर के साथ ब्रह्मास्त्र का मेगा इवेंट हुआ कैंसिल, यहां जानें क्या था कारण! - Hindi Filmibeat

जूनियर एनटीआर के साथ ब्रह्मास्त्र का मेगा इवेंट हुआ कैंसिल, यहां जानें क्या था कारण!

बीते दिन हैदराबाद में जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र का मेगा प्री-रिलीज़ इवेंट शुरू होने से कुछ घंटे पहले रद्द कर दिया गया था। बाद में इस इवेंट को सिर्फ मीडिया के साथ जारी रखा गया। यहां फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी और कलाकार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नागार्जुन के साथ एसएस राजामौली और जूनियर एनटीआर भी शामिल रहे।

रिपोर्ट्स की मानें तो इस आयोजन को पुलिस की ओर से हरी झंडी नहीं मिल पाई थी, जिसके कारण ही इसे टाल दिया गया। बहरहाल, इवेंट कैंसिल किये जाने से फैंस काफी नाराज हुए और उन्होंने माफी की मांग की।

brahmastra-event-with-jr-ntr-cancelled-with-just-hours-to-go-actor-apologises-to-fans

दरअसल, हैदराबाद में गणपति विसर्जन के चलते पुलिस अलग-अलग जगह तैनात है। ऐसे में 'ब्रह्मास्त्र' के इस मेगा इवेंट को पुलिस बल की कमी के कारण टाल दिया गया। यह इवेंट रामोजी फिल्म सिटी में होना था। शनिवार को होने वाली राजनीतिक रैली के कारण भी 'ब्रह्मास्त्र 'के इवेंट पर असर पड़ा है।

बाद में प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान जूनियर एनटीआर ने असुविधा के लिए माफी मांगी। अपने प्रशंसकों और मीडिया को संबोधित करते हुए, जूनियर एनटीआर ने कहा, "मैं अपने प्रशंसकों से माफी मांगना चाहता हूं। मैं नेशनल मीडिया और तेलुगु मीडिया से भी माफी मांगना चाहूंगा।"

धर्मा प्रोडक्शंस और स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रोड्यूस की गई मेगा बजट फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। एसएस राजामौली फिल्म को सभी दक्षिण भारतीय भाषाओं में प्रस्तुत कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X