अजय देवगन के साथ काम कर चुकीं हैं नतासा स्टानकोविक- हार्दिक पांड्या की दुल्हनिया, देंखे PHOTOS
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी मंगेतर नतासा स्टानकोविक ने एक खास घोषणा के साथ फैंस को सरप्राइज दिया है। नतासा ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। इसी साल 1 जनवरी को दोनों ने सगाई की थी। और अब उन्होंने जानकारी दी है कि घर में नया मेहमान आने वाला है।
नतासा ने हार्दिक के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- 'हार्दिक और मेरा अब तक का सफर यादगार रहा है. आने वाले समय में यह और भी बेहतर होगा. अब हम दोनों मिलकर अपनी जिंदगी में एक नए मेहमान का स्वागत करने जा रहे हैं. हम अपनी इस जिंदगी के नए कदम को लेकर बहुत ही उत्साहित हैं और आप सब की दुआ बनी रहे..'

Recommended Video
बता दें, नतासा एक सर्बियन एक्ट्रेस, मॉडल और डांसर हैं, जो पिछले कुछ सालों से मुंबई में ही रह रही हैं। उन्होंने प्रकाश झा की फिल्म 'सत्याग्रह' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जहां वो अजय देवगन के साथ एक स्पेशल सांग में नजर आई थीं। नतासा कई बॉलीवुड फिल्म का हिस्सा रह चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











