Adipurush: कौन हैं मनोज मुंतशिर, जिन्होंने लिखे आदिपुरुष के 'कंट्रोवर्शियल' डायलॉग, विवादों से है गहरा नाता

know-who-is-manoj-muntashir-who-wrote-controversial-dialogues-for-adipurush

Adipurush dialogue writer Manoj Muntashir: आदिपुरुष सिनेमाघरों में आ चुकी है और रिलीज होते ही विवादों में भी छा चुकी है। फिल्म खासकर अपने डायलॉग्स को लेकर काफी निगेटिव प्रतिक्रियाएं झेल रही है। जबसे फिल्म रिलीज हुई है, आदिपुरुष के निर्देशक ओम राउत और डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं।

आदिपुरुष देख चुके दर्शक फ़िल्म के डायलॉग को लेकर आपत्ति और गुस्सा ज़ाहिर कर रहे हैं। लोगों की सबसे ज़्यादा आपत्ति लंका दहन से पहले हनुमान के किरदार के उस डायलॉग को लेकर है जिसमें वो कहते हैं, "कपड़ा तेरे बाप का, तेल तेरे बाप का, आग भी तेरे बाप की और जलेगी भी तेरे बाप की.."

फिल्म के डायलॉग्स को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि फिल्म की टीम अब इसे वापस से संशोधित करने वाली है और इसका दूसरा वर्जन थियेटरों में रिलीज करेगी।

रह चुके हैं विवादों का हिस्सा

बहरहाल, यह पहली बार नहीं है जब मनोज मुंतशिर विवादों में घिरे हैं। साल 2021 में मनोज ने अपने सोशल मीडिया पर "आप किसके वंशज है?" नामक एक वीडियो साझा किया जिसमें उन्होंने देश को 'ब्रेनवाश का शिकार' बताया और सड़कों के नाम अकबर, हुमायूं और जहाँगीर के नाम पर रखे जाने को लेकर सवाल उठाया। इस वीडियो को लेकर भी काफी बवाल मचा था। इसके अलावा मनोज मुंतशिर पर दो बार साहित्यिक चोरी का आरोप भी लगा है।

कौन हैं मनोज मुंतशिर? क्या है असली नाम?

मनोज मुंतशिर का असल नाम मनोज शुक्ला है और मुंतशिर उनका पेन नाम है। इनका जन्म गौरीगंज, अमेठी, उत्तर प्रदेश में 27 फरवरी 1976 को हुआ। इनके पिता किसान और मां शिक्षिका थी। इनकी पत्नी नीलम मुंतशिर भी लेखिका है। मनोज को छोटी उम्र से ही उन्हें कविताएं लिखने का शौक था। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद वो 1999 में मुंबई आ गए। मनोज बताते हैं कि तब उनके जेब में सिर्फ 700 रूपए थे।

कई बड़ी फिल्मों के लिए लिखे हैं गाने

मुंबई आने के बाद मनोज ने अनूप जलोटा के लिए भजन लिखे जिसके लिए उन्हें 3000 रुपए मिले। 2005 में उनका काम देखकर स्टार चैनल ने उन्हें कौन बनेगा करोड़पति के लिए गाना लिखने को कहा और इससे उन्होंने टीवी में एंट्री किया। इसके बाद उनका फिल्मों में आना हुआ। एक विलेन के गाने "गलियां" से उन्हें काफी पहचान मिली। इसके अलावा बतौर गीतकार उन्होंने केसरी, बाहुबली (हिंदी), पीके, बेबी, कपूर एंड संस, रुस्तम, काबिल, कबीर सिंह, राम सेतु, मिशन मजनू जैसी फिल्मों में गाने लिखे।

More from Filmibeat

Read more about: adipurush manoj muntashir
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X